New Aadhaar App Launched: डिजिटल सुविधा और गोपनीयता की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने आधार विवरण को डिजिटल रूप से सत्यापित करने और साझा करने की अनुमति देगा। इससे आधार कार्ड साथ ले जाने या उसकी फोटोकॉपी जमा करने की कोई जरूरत नहीं होगी।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय राजधानी में इस ऐप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। डिजिटल नवाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, मंत्री ने इस एप्लिकेशन को आधार सत्यापन को आसान, तेज और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक कदम बताया।
उन्होंने कहा कि यह ऐप उपयोगकर्ताओं को उनकी सहमति से सुरक्षित डिजिटल माध्यम से केवल आवश्यक डेटा साझा करने का अधिकार देता है। “अब सिर्फ़ एक टैप से यूज़र सिर्फ़ वही डेटा शेयर कर सकते हैं जिसकी उन्हें ज़रूरत है. इससे उन्हें अपनी निजी जानकारी पर पूरा नियंत्रण मिल जाएगा. इस ऐप का एक ख़ास फ़ीचर फ़ेस आईडी ऑथेंटिकेशन है, जो सुरक्षा बढ़ाता है और वेरिफ़िकेशन को आसान बनाता है. यूपीआई पेमेंट की तरह ही अब क्यूआर कोड स्कैन करके आधार वेरिफ़िकेशन किया जा सकता है.”
मंत्री ने एक्स पर लिखा कि “आधार सत्यापन यूपीआई भुगतान करने जितना आसान हो गया है। उपयोगकर्ता अब अपनी गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए अपने आधार विवरणों को डिजिटल रूप से सत्यापित और साझा कर सकते हैं। इस नई प्रणाली के साथ, लोगों को अब होटलों, दुकानों, हवाई अड्डों या किसी अन्य सत्यापन बिंदु पर अपने आधार कार्ड की मुद्रित प्रतियां जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।”
ये भी देखे: देवेंद्र फडणवीस ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद को लेकर दिया बड़ा बयान!