लुधियाना, 11 नवंबर : लुधियाना में दो युवकों से हुई मारपीट के दौरान एक युवक की जीभ बुरी तरह कटने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शेरपुर चौक नजदीक एक युवक की जीभ बुरी तरह कट गई और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। युवक को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीडि़त युवक के दोस्त संजय ने बताया कि उन्हें किसी ने बताया कि उसका दोस्त गौतम व अन्य युवक सडक़ पर खून से लहूलुहान पड़े हुए हैं तो दोस्त ने घर में घायल युवक के भाई को फोन किया। जब उसके पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे तो गौतम घायल अवस्था में कराह रहा था और पास ही मोटरसाइकिल भी टूटा पड़ा था। फिलहाल गौतम बोलने में असमर्थ है। गौतम का दूसरा साथी भी बोलने की हालत में नहीं है। वहीं परिवार वालों का आरोप है कि उनके साथ किसी ने मारपीट की है और हमलावर उसे सडक़ पर फैंक कर फरार हो गए हैं। फिलहाल उक्त घटना को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
लुधियाना में एक युवक की बुरी तरह कटी जीभ, हालत नाजुक
52
previous post