56
नई दिल्ली, 4 नवंबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने एक युवती को गिरफतार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान फातिमा खान के रूप में की गई है, वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। युवती शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने आईटी में बीएससी की है, उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हॉट्सऐप पर शनिवार को अज्ञात नंबर से संदेश मिला, जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर आदित्यनाथ ने दस दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।