डोनाल्ड ट्रंप के होटल के बाहर ट्रक में हआ विस्फोट

एक व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

by TheUnmuteHindi
डोनाल्ड ट्रंप के होटल के बाहर ट्रक में हआ विस्फोट

डोनाल्ड ट्रंप के होटल के बाहर ट्रक में हआ विस्फोट
एक व्यक्ति की मौत, जांच शुरू
अमेरिका, 2 जनवरी : अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होटल के बाहर एक कार हादसाग्रस्त होने के कारण उसमें विस्फोट होने का समाचार है, जिस कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। जानकारी के अनुसार होटल के बाहर बुधवार को ‘टेस्ला साइबरट्रक’ में विस्फोट हो जाने से उसमें सवार एक संदिग्ध व्यक्ति की मौत हो गई और इस घटना के आतंकवाद से जुड़े होने की आशंका के मद्देनजर गहन जांच शुरू कर दी गई है।
‘टेस्ला साइबरट्रक’ में मोर्टार और ईंधन के कनस्तर रखे हुए थे। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस और क्लार्क काउंटी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वाहन के अंदर एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा आसपास मौजूद सात लोग मामूली रूप से घायल हो गए। प्राधिकारियों ने बुधवार दोपहर यहां वाहन से शव को निकाला और अंदर मौजूद सबूतों को इक_ा करने में जुट गए। इस घटना के संबंध में राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी जानकारी दे दी गई है। लास वेगास में एफबीआई कार्यालय के अधिकारी जेरेमी श्वार्ट्ज ने कहा, ‘‘हमारा पहला लक्ष्य इस घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान करना है और इसके बाद पता लगाया जाएगा कि कहीं यह कोई आतंकवादी घटना तो नहीं थी।
साइबरट्रक में रखे पटाखों की वजह से हुआ विस्फोट
टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क ने कहा है कि ये विस्फोट किराए के साइबरट्रक के पीछे रखे पटाखों या बम की वजह से हुआ होगा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि यह गाड़ी से संबंधित नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी टेस्ला सीनियर टीम विस्फोट की जांच कर रही है। पुलिस विभाग के शेरिफ केविन मैकमैहिल ने कहा कि अधिकारियों ने पता लगा लिया है कि कोलोराडो में ‘टुरो’ आनलाइन ऐप के माध्यम से किसने यह वाहन किराए पर लिया था,लेकिन जांच के बाद ही व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी दी जाएगी। मैकमैहिल ने कहा कि टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने टेस्ला के ‘चार्जिंग स्टेशन’ से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए हैं जिससे जांच में मदद मिलेगी।

You may also like