बहादुरगढ़ के डाबौदा कलां में दर्दनाक हादसा, कार ने चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को कुचला

by Manu
बहादुरगढ़

बहादुरगढ़, 11 अगस्त 2025: हरियाणा के बहादुरगढ़ के डाबौदा कलां गांव में रविवार देर रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ। गांव में अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग महेंद्र को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर भागने की कोशिश में था, लेकिन कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बावजूद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जब महेंद्र अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भेजा है।

ये भी देखे: School Van Accident: झज्जर में स्कूल वैन हादसा, एक बच्चे की मौत, तीन घायल

You may also like