घने कोहरे की छाई चादर, कई उड़ानों में हुई देरी

आवागमन की रफ्तार पर लगी ब्रेक

by TheUnmuteHindi
घने कोहरे की छाई चादर, कई उड़ानों में हुई देरी

घने कोहरे की छाई चादर, कई उड़ानों में हुई देरी
आवागमन की रफ्तार पर लगी ब्रेक
नई दिल्ली, 4 जनवरी : घने कोहरे की छाई चादर ने इन दिनों लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिस कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, कश्मीर आदि बड़े शहरों में धुंध की चादर इस कदर छाई है कि लोग जहां अपने घरों में दुबके बैठे हैं, वहीं सडक़ी हादसों में भी वृद्धि हो गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सडक़ से आसमान तक आवागमन की रफ्तार पर ब्रेक रहा। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में दृश्यता शून्य हो गयी, जिससे दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। वहीं, श्रीनगर हवाई अड्डे पर भी दृश्यता लगभग 300 मीटर रह जाने के कारण कई उड़ानों के परिचालन में देरी हुई, जबकि एक का मार्ग बदलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार सुबह तक इसकी संभावना बहुत अधिक रहेगी। इसी तरह हरियाणा में नारनौल और हिसार सर्द रहे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 और 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अम्बाला में न्यूनतम तापमान 10.1, करनाल में 9.4, रोहतक में 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में कोहरे के बाद दोपहर को धूप खिली और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से तीन डिग्री अधिक है।
कोहरे के कारण कई ट्रेनें हुई लेट
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह घने कोहरे के चलते दिल्ली से रवाना होने वाली 24 ट्रेनें कथित तौर पर देरी से चल रही हैं। इनमें से ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, जीरो विजिबिलिटी के कारण लगभग चार घंटे देरी से चल रही हैं। इसी प्रकार गोरख एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, बिहार क्रांति एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी खराब मौसम के कारण काफी विलंब से चल रही हैं। भारतीय रेलवे घने कोहरे के दौरान भी विजिबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों में फॉग-सेफ डिवाइस लगा रहा है, जोआधारित नेविगेशन उपकरण हैं। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, फरीदकोट में 6.8, बरनाला में 7.4, लुधियाना में 8.4, पटियाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like