महाराष्ट्र में गोदाम में लगी भयानक आग

by TheUnmuteHindi
महाराष्ट्र में गोदाम में लगी भयानक आग

ठाणे, 5 अक्तूबर : महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक गोदाम में भारी आग लगने के कारण काफी नुकसान होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही कम से कम छह दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। यह घटना राज्य में मुंबई-नासिक हाईवे के पास हुई। मिड डे से मिली जानकारी के अनुसार, गोदाम में भारी मात्रा में हाइड्रोलिक ऑयल, कपड़े, प्लास्टिक और केमिकल मौजूद थे। आग में पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मौके पर दमकल गाडिय़ों की ओर से बचाव कार्य जारी है लेकिन बहुत ज्यादा नुकसान होने का अनुमान है।

You may also like