बस्ती, 03 मार्च 2026: बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में सोमवार आधी रात एक सिरफिरे युवक ने 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मंदीप ने पीछे के रास्ते से घर में घुसकर सो रही छात्रा अनुष्का पर दो गोलियां मारी। एक गोली उसके सिर में और दूसरी गर्दन या सीने में लगी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार जाग गया। भाई दौड़कर पहुंचा तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर डराया और मारपीट की। भागने की कोशिश में मां रास्ते में आ गईं। आरोपी ने उन पर भी फायरिंग की लेकिन गोली चूक गई। मां ने पीछा किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया।
मां अनीता देवी और भाई अनीश ने पुलिस को बताया कि आरोपी मंदीप गांव का ही रहने वाला है। वह छात्रा के पीछे पड़ा था। कुछ महीने पहले उसने बहलाकर छात्रा से संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। छात्रा ने दूरी बनाई तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कुछ फोटो वायरल भी कर दिए। इस पर परिवार ने कलवारी थाने में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत रेप की FIR दर्ज कराई थी। तब से मंदीप फरार था। सोमवार रात वह गांव लौटा और बदला लेने के लिए छात्रा की हत्या कर दी।
ये भी देखे: Mirzapur News: मिर्जापुर में बीमारी से परेशान बुजुर्ग दंपति ने जहर खाकर दी जान