लद्दाख, 30 जुलाई 2025: लद्दाख की गलवान घाटी में एक दुखद हादसा हुआ है। दुरबुक से चोंगताश जा रहा भारतीय सेना का एक वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस घटना में दो सैन्य अधिकारी शहीद हो गए। वही तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत हवाई मार्ग से लेह के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
फायर एंड फ्यूरी कोर ने एक्स पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “जीओसी, फायर एंड फ्यूरी कोर और सभी रैंक लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह को नमन करते हैं, जिन्होंने 30 जुलाई 2025 को लद्दाख में कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवारों के साथ हैं और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”
ये भी देखे: ऑपरेशन महादेव: भारतीय सेना ने पहलगाम हमले में शामिल 2 आतंकी को मार गिराया