54
नई दिल्ली, 16 अगस्त : मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार के खिलाफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में आज शाम कोलकाता में एक रैली निकाली जाएगी। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग पर भाजपा कोलकाता सहित राज्य के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री के कालीघाट आवास तक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।