श्रीनगर के नवगाम पुलिस स्टेशन में जोरदार धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका

by Manu
नवगाम पुलिस स्टेशन

श्रीनगर, 14 नवंबर 2025: दक्षिण श्रीनगर के नवगाम पुलिस स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। कई लोगों की मौत होने की आशंका बनी हुई है। यह विस्फोट रात करीब 11:20 बजे हुआ है।

धमाके की आवाज दूर-दूर तक गूंजी। उसके बाद स्टेशन में आग लग गई। शुरुआती खबरों में इसे भारी ब्लास्ट बताया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अफसरों ने साफ किया। यह आतंकी हमला नहीं था। बल्कि यह एक हादसे का नतीजा था।

घटना रूटीन चेकिंग के दौरान घटी। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम सैंपल ले रही थी। स्थानीय पुलिसकर्मी और एक तहसीलदार भी मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट की वजह जब्त विस्फोटक सामग्री बनी। स्टेशन में बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट आधारित सामान रखा था। ये सामग्री जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी मॉड्यूल की जांच में में जब्त हुई थी। इस मॉड्यूल में डॉक्टर और मौलवी जैसे कट्टरपंथी प्रोफेशनल शामिल थे। JeM के प्रचार पोस्टर दिखने के बाद यह मॉड्यूल पकड़ा गया है।

ये भी देखे: BREAKING: अमरनाथ यात्रा के बीच श्रीनगर में मुठभेड़, सेना ने चलाया ऑपरेशन महादेव

You may also like