नई दिल्ली, 5 नवंबर : कैनेडा में गत दिवस प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति जोकि पुलिस अधिकारी है, को प्रदर्शन में हिस्सा लेने के कारण कनाडाई पुलिस द्वारा निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को इस मंदिर में आयोजित एक वाणिज्यिक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारी खालिस्तानी झंडे लेकर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों के साथ झड़पें हुईं। इस घटना ने भारत और कनाडा के बीच सुरक्षा को लेकर तनाव को बढ़ा दिया है। भारत ने कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा करते हुए उम्मीद जताई कि हिंसा में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि भारत कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित है। यह घटना भारत और कनाडा के बीच बढ़ते राजनयिक विवाद के बीच हुई है, जिसके लेकर जांच चल रही है।
कैनेडा में प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर एक पुलिस अधिकारी को किया निलंबित
56