गेर लाभकारी सिख संस्था ने 10 लाख लोगों को बांटा भोजन
अमेरिका, 30 नवंबर : गैर लाभकारी सिख संस्था के 700 से अधिक स्वयंसेवकों ने अमेरिका में हजारों लोगों को भोजन बांट कर नाम कमाया है। जानकारी के अनुसार सिख संस्था ने 10 लाख से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन वितरित किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति में शुक्रवार को बताया गया कि ‘लेट्स शेयर ए मील’ संस्था के 700 से अधिक स्वयंसेवकों ने न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, पेनसिल्वेनिया, मैसाचुसेट्स और कनेक्टिकट में 80 स्थानों पर 10,000 से अधिक लोगों को भोजन वितरित किया। इस आयोजन के मुख्य आयोजकों में से एक ओंकार सिंह ने कहा, ‘‘यह संस्था सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक के जीवन और उपदेशों से प्रेरणा लेकर काम कर रही है। लंगर की अवधारणा गुरु नानक जी की है। उन्होंने दावा किया कि संस्था अपनी स्थापना के बाद से पूरे अमेरिका में 10 लाख से अधिक लोगों को नि:शुल्क भोजन वितरित कर चुकी है। एक स्वयंसेवक हरलीन कौर ने कहा, ‘‘मैं 15 वर्ष से इस प्रयास का हिस्सा हूं और जिस तरह यह आगे बढ़ रहा है, इसे देखकर गर्व महसूस होता है। हर साल ज्यादा से ज्यादा लोग (स्वयंसेवक और दानकर्ता) इसे संभव बनाने के लिए जुड़ रहे हैं और इस सेवा को आगे बढ़ाया जा रहा है।
गेर लाभकारी सिख संस्था ने 10 लाख लोगों को बांटा भोजन
64
previous post