गोरखपुर कैंट में बनेगा नया ओवरब्रिज, 157 नंबर क्रासिंग पर 53 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

by Manu
overbridge

गोरखपुर, 30 अक्टूबर 2025: गोरखपुर कैंट के 157 ए स्पेशल रेलवे क्रासिंग पर टू-लेन ओवरब्रिज बनेगा। इसकी चौड़ाई साढ़े सात मीटर और लंबाई 870 मीटर होगी। रेलवे ने ‘वाई’ आकार की डिजाइन को मंजूरी दे दी है।

निर्माण संगठन ने 53 करोड़ का संशोधित टेंडर जारी कर दिया है। काम जल्द शुरू होगा। ओवरब्रिज बनने से रेल यात्री आसानी से पार करेंगे। आम लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

क्रासिंग का इंतजार खत्म होगा और गोरखपुर कैंट स्टेशन जाने वालों को राहत मिलेगी। नंदानगर झरना टोला लालगंज गायत्रीनगर उंचवा दरगहिया जैसे मोहल्लों के लाखों लोग लाभान्वित होंगे।

ये भी देखे: बिहार न्यूज: निर्माणाधीन ओवरब्रिज का पैनल गिरा, एक मजदूर की मौत

You may also like