56
लुधियाना, 11 नवंबर : लुधियाना में एक युवक द्वारा नाबालिग लडक़ी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने अया है। जानकारी के अनुसार थाना जोधेवाल की पुलिस ने एक 12 साल की नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाली आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी करनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 8 नवंबर को उसकी नाबालिग लडक़ी घर से दुकान पर कॉपी लेने के लिए गई थी जिसके बाद देर रात तक वह वापिस नहीं आई। इसके बाद उसे पता चला कि शिवम कुमार वासी दरेसी नामक युवक उसे शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है । पुलिस द्वारा लडक़ी को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया गया तथा युवक पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।