पीएमएमएल सोसायटी के सदस्य ने लिखा राहुल गांधी को पत्र

by TheUnmuteHindi
पीएमएमएल सोसायटी के सदस्य ने लिखा राहुल गांधी को पत्र

पीएमएमएल सोसायटी के सदस्य ने लिखा राहुल गांधी को पत्र
नई दिल्ली, 16 दिसंबर : प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) सोसाइटी के सदस्य रिजवान कादरी ने उन्होंने कहा कि, सितंबर 2024 में मैंने सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था जिसमें अनुरोध किया गया था कि लगभग आठ अलग-अलग खंडों से 51 कार्टून, जो प्रधानमंत्री संग्रहालय (पूर्व में नेहरू मेमोरियल) में नेहरू संग्रह का हिस्सा थे, या तो संस्थान को वापस कर दिए जाएं या हमें उन्हें स्कैन करने की अनुमति दी जाए या उनकी स्कैन की गई प्रतियां प्रदान की जाएं। इससे हमें उनका अध्ययन करने और विभिन्न विद्वानों द्वारा शोध करने में सुविधा होगी। रिजवान कादरी ने अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर दस्तावेजों को वापस देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये दस्तावेज इसके इतिहास के महत्वपूर्ण पहलू हैं और इन्हें कथित तौर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के आदेश पर संग्रहालय से वापस ले लिया गया था। एएनआई से बात करते हुए कादरी ने कहा कि उन्होंने सितंबर में सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर उनसे दस्तावेज संस्था को वापस लौटाने का अनुरोध किया था। अब राहुल गांधी से भी अनुरोध किया है।

You may also like