142
चंडीगढ़, 17 सितंबर : श्री माता मनसा देवी में 3 से 12 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले अश्विन नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए आज एक बैठक की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए। डॉ. यश गर्ग ने कहा कि इस वर्ष नवरात्र मेला में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियों पूरी हो चुकी हैं।