नई दिल्ली, 8 मई 2025 : British Parliament: पहलगाम आतंकवादी हमले और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर आज ब्रिटिश संसद में लंबी बहस हुई, जिसमें विभिन्न दलों के सदस्यों ने क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए ब्रिटेन से प्रयास करने की अपील की। बता दें कि भारत ने बुधवार सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह हमला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए किया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
भारत पाक बरतें संयम
जानकारी के अनुसार ब्रिटेन के विदेश मंत्री हामिश फाल्कनर ने बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में बहस की शुरुआत एक बयान के साथ की, जिसमें उन्होंने कूटनीति और संवाद के महत्व के बारे में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की पूर्व की टिप्पणियों को दोहराया। उन्होंने देश में बड़ी संख्या में ब्रिटिश भारतीयों और ब्रिटिश पाकिस्तानियों के लिए संघर्ष के व्यक्तिगत पहलू से संबंधित चिंता भी व्यक्त की। फाल्कनर ने कहा, भारत और पाकिस्तान दोनों को हमारा लगातार यही संदेश रहा है कि वे संयम बरतें। उन्हें आगे बढऩे के लिए त्वरित, कूटनीतिक रास्ता तलाशने के लिए बातचीत में शामिल होने की जरूरत है।
यह भी देखें : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्की युद्धपोत TCG Buyukada कराची बंदरगाह पहुंचा