फिल्लौर में दिल दहला देने वाला हादसा, टिप्पर ने कार को कई मीटर तक घसीटा

by Manu
फिल्लौर हादसा

फिल्लौर, 06 दिसंबर 2025: आज सुबह फिल्लौर क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टिप्पर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टिप्पर कार को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसा देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हर कोई यही समझ रहा था कि कार सवार की जान नहीं बच सकती। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कार चालक को चमत्कारिक ढंग से सिर्फ मामूली चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवाया और यातायात बहाल करवाया। टक्कर के बाद टिप्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि टिप्पर की स्पीड बहुत तेज थी और उसने अचानक लेन बदलते हुए कार को टक्कर मार दी।

ये भी देखे: Punjab News: फिल्लौर-गोराया हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

You may also like