गणतंत्र दिवस सम्बन्धित फूल ड्रैस रिहर्सल हुई

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान लहराएंगे पटियाला में तिरंगा

by TheUnmuteHindi
गणतंत्र दिवस सम्बन्धित फूल ड्रैस रिहर्सल हुई

गणतंत्र दिवस सम्बन्धित फूल ड्रैस रिहर्सल हुई
– मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान लहराएंगे पटियाला में तिरंगा
पटियाला, 25 जनवरी : 26 जनवरी को देश के 76वें गणतंत्र दिवस मौके पटियाला के पोलो ग्राउंड में करवाए जाने वाले समागम दौरान पंजाब के मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा करेंगे। यह जानकारी पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने आज यहां एस. एस. पी. डा. नानक सिंह के साथ इस समागम की फूल ड्रैस रिहर्सल का जायजा लेने उपरांत सांझी की। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान इस मौके राष्ट्रीय झंडा लहराने उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे और पंजाब निवासियों के नाम अपना संदेश देंगे और इस उपरांत शानदार मार्च के पास्ट से सलामी भी लेंगे। फूल ड्रैस रिहर्सल मौके विशेष तौर पर ए. डी. जी. पी. एस.पी.एस परमार और पटियाला रेंज के डी. आई. जी. मनदीप सिंह सिद्धू भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि परेड में 12 टुकडिय़ां हिस्सा लेंगी। इसके अलावा विभिन्न तरह के प्रोग्राम पेश किए जाएंगे। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इस मौके मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान आजादी संग्रामियों और उन के परिवारों को सम्मानित करेंगे और देश की रक्षा के लिए शहादतें देने वाले शूरवीरों सैनिकों शहीद सिपाही भुपिन्दर सिंह, शहीद गनर अमरीक सिंह, शहीद नायक राजविन्दर सिंह, शहीद हवलदार मुक्खत्यार सिंह और शहीद नायक हरजिन्दर सिंह के परिवारों का सम्मान किया जायेगा। इस मौके मुख्य मेहमान जरूरतमंदों को इलैक्ट्रॉनिकस ट्राई साइकिल और सिलाई मशीनों की बांट करेंगे। मुख्य मेहमान स. भगवंत सिंह मान की तरफ से अलग- अलग क्षेत्रों में प्रशंसनीय काम करने वाली शख्सियतों का भी सम्मान किया जायेगा। इसके अलावा परेडों, झांकी, स्कूली बच्चों, गिद्दा टीम, भंगड़ा टीम, बैंड मास्टर आदि को सम्मानित भी किया जायेगा।

You may also like