नई दिल्ली, 5 नवंबर : बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 326.58 अंक की गिरावट के साथ 78,455.66 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 86.7 अंक फिसलकर 23,908.65 अंक पर रहा, जिस कारण विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और निवेशकों की सतर्क धारणा के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई।वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति और सन फार्मा के शेयरों में तेजी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
मंगलवार को शुरूआती कारोबार में की गई गिरावट दर्ज
62
previous post