देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आम सहमति बनानी होगी : हरदीप पुरी

by TheUnmuteHindi
देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आम सहमति बनानी होगी : हरदीप पुरी

नई दिल्ली, 28 सितंबर : पेट्रोल और डीजल को वस्तु और सेवा कर के दायरे में लाने की संभावना पर चर्चा करते केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह कदम देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए जरूरी है और इसके लिए आम सहमति बनानी होगी। अगर ऐसा होता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमत में 20 रुपए लीटर तक की कमी देखने को मिल सकती है। पुरी ने पुणे इंटरनेशनल सेंटर के 14वें स्थापना दिवस पर एक व्याख्यान में कहा कि वह लंबे समय से इस मुद्दे का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी वरिष्ठ सहयोगी, वित्त मंत्री, ने भी इस दिशा में सकारात्मक बातें की हैं। मंत्री ने कहा कि पेट्रोल और डीजल राज्यों के लिए महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत हैं, और इसलिए सभी राज्यों की सहमति आवश्यक होगी। अगर ऐसा होता ह ता पेट्रोल, डीजल की कीमत में कमी देखने को मिल सकती है।

You may also like