झांसी स्थित लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में हादसे के बाद एक बच्चे की हुई मौत

by TheUnmuteHindi
झांसी स्थित लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में हादसे के बाद एक बच्चे की हुई मौत

नई दिल्ली, 18 नवंबर : उत्तर प्रदेश के झंासी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में हुए हादसे के बाद अब बचाए गए बच्चों में से एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में आग लगने के दौरान हादसा हो गयया था। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्पष्ट किया कि बच्चे की मौत जलने की वजह से नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों का उपचार किया जा रहा है, उनमें से कोई भी जलने की वजह से जख्मी नहीं है। शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे अस्पताल में आग लगने से दस नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि मृत बच्चों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं, अब कोई बच्चा लापता नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने चार सदस्यीय समिति बनाई है, जोकि उक्त मामले की जांच करेगी।

You may also like