इस्राइल और हिज्बुल्ला के बीच लेबनान में संघर्ष विराम हुआ शुरू
नई दिल्ली, 28 नवंबर : अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता में हुए समझौते को इस्राइल ने मंजूरी दी थी। इसके अनुसार, हिज्बुल्ला को दक्षिणी लेबनान में हथियार डालने होंगे, जबकि इस्राइली सैनिकों को सीमा पर अपने क्षेत्र में लौटना होगा। बत दें कि इस्राइल और हिज्बुल्ला के बीच लेबनान में संघर्ष विराम शुरू हो गया। इसके कुछ घंटे बाद लंबे समय से विस्थापित दक्षिण लेबनान के निवासी जश्न के बीच अपने घरों को लौटने लगे। हालांकि, इस्राइल और लेबनान की सेना ने क्षेत्र के निवासियों को अभी दक्षिणी लेबनान के कुछ क्षेत्रों में न लौटने की चेतावनी दी थी। यह संघर्ष विराम समझौता गाजा में लागू नहीं हुआ है, जहां हमास अब भी कई लोगों को बंदी बनाए हुए है। लेबनान के दक्षिणी हिस्से में लेबनान के हजारों अतिरिक्त सैनिक और संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक तैनात किए जाएंगे। अमेरिका की अगुवाई वाली एक अंतर्राष्ट्रीय समिति समझौते के अनुपालन की निगरानी करेगी। इस्राइल का कहना है कि अगर हिज्बुल्ला समझौते की शर्तों का उल्लंघन करता है तो वह उस पर हमला करने का अधिकार रखता है।
इस्राइल और हिज्बुल्ला के बीच लेबनान में संघर्ष विराम हुआ शुरू
78
previous post