प्ले स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में हुआ मामला दर्ज

by TheUnmuteHindi
प्ले स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में हुआ मामला दर्ज

नई दिल्ली, 6 नवंबर : एक प्ले स्कूल में एक बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जाने कासमाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। बच्ची के परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ‘प्लेस्कूल’ के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालांकि बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता सकी और न ही वह उसे पहचान पाई। सदर पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

You may also like