अधिकारी को धमकाने के आरोप में केंद्रीय मंत्री पर मामला दर्ज

by TheUnmuteHindi
अधिकारी को धमकाने के आरोप में केंद्रीय मंत्री पर मामला दर्ज

नई दिल्ली, 6 नवंबर : खनन मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमार स्वामी के खिलाफ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त अधिकारी ने आरोप लगाया है कि जेडीएस के नेता ने अपने खिलाफ खनन मामले की जांच के सिलसिले में उन्हें धमकी दी थी। कुमारस्वामी ने इस प्राथमिकी को हास्यास्पद और दुर्भावना से प्रेरित बताया है। पुलिस महानिरीक्षक एम. चंद्रशेखर ने केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री कुमार स्वामी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें (एक सरकारी कर्मचारी को) अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के लिए धमकी दी, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है।

You may also like