आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बाइक से टकराई बस, एक्सीडेंट के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत

by Manu
कुरनूल

कुरनूल, 24 अक्टूबर 2025: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर के पास हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की एसी बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की जान चली गई है। बस में सवार 41 यात्रियों में से 21 ने किसी तरह शीशे तोड़कर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना इतनी भयावह थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, और इलाके में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे हैदराबाद से रवाना हुई बस एक बाइक से टकराई, जिससे ईंधन लीक हो गया। कुछ ही पलों में आग की लपटें भड़क उठीं।

अतिरिक्त चालक ने बताया कि उन्होंने पहले आग बुझाने की कोशिश की लेकिन जब हालात बेकाबू हो गए तो यात्रियों ने शीशे तोड़कर बाहर कूदना शुरू कर दिया। राहगीरों की मदद से कुछ शीशे फोड़े गए, जिससे 21 लोग बच निकले। जिला कलेक्टर के मुताबिक, बस में दो चालक सहित 41 यात्री थे। अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं. दोनों चालक फरार बताए जा रहे हैं। 11 घायलों का इलाज कुरनूल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

ये भी देखे: कुल्लू-मनाली हाइवे पर औट टनल में बस-ट्रक की भयानक टक्कर, 6 यात्री घायल

You may also like