पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा! माता चिंतपूर्णी मेले से पहले शुरू हुई ये सुविधा

by Nishi_kashyap
पंजाब सरकार

श्री हरगोबिंदपुर साहिब, 06 जुलाई, 2025: पंजाब से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। श्री हरगोबिंदपुर साहिब से चिंतपूर्णी, ज्वाला जी जाने वाली पंजाब रोडवेज की बस जो काफी समय से बंद थी, चिंतपूर्णी मेले के चलते यह बस फिर से शुरू की गई। जिस कारण श्रद्धालुओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।

बतादें की ये बड़ी जानकारी समाजसेवी करण कालिया ने दी। उन्होंने बताया कि माँ चिंतपूर्णी मेले पर इस बस का शुरू होना बहुत जरूरी था, क्योंकि यह बस श्री हरगोबिंदपुर साहिब से सुबह 6 बजे चलती थी और 9 बजे चिंतपूर्णी पहुंचती थी और महामाई के श्रद्धालु माथा टेककर समय पर अपने घरों को लौट जाते थे। इस संबंध में उन्होंने जी.एम. बटाला का आभार जताया।

यह भी पढ़े: नंगल स्लांगडी में बारिश का कहर, उद्योग में बरसात का पानी जमा होने के कारण फंसे 45 लोग

You may also like