ट्रक के तंबू के घुसने से हुआ बड़ा हादसा, दो बच्चें सहित पांच की मौत
केरल, 26 नवंबर : केरल में ट्रक के एक सडक़ किनारे तंबू में घुसने से बड़ा हादसा होने का समाचार है। इस हादसे में तंबू में सो रहे दो बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खानाबदोश लोग वलपड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नट्टिका में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अपने तंबुओं में सो रहे थे तभी तडक़े साढ़े चार बजे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उसने बताया कि घायलों को त्रिशूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में डेढ़ साल एवं चार साल के दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। उसने बताया कि वाहन के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई को आरंभ कर दिया गया है।
ट्रक के तंबू के घुसने से हुआ बड़ा हादसा, दो बच्चें सहित पांच की मौत
60
previous post