पुंछ में सेना का वाहन खाई में गिरने के कारण हुआ बड़ा हादसा

पांच सिपाहियों की मौत व अन्य कई घायल

by TheUnmuteHindi
पुंछ में सेना का वाहन खाई में गिरने के कारण हुआ बड़ा हादसा

पुंछ में सेना का वाहन खाई में गिरने के कारण हुआ बड़ा हादसा
पांच सिपाहियों की मौत व अन्य कई घायल
जम्मू, 24 दिसंबर : जम्मू के पुंछ में सेना का एक वाहन गत दिवस अचानक गहरी खाई में गिर गया, जिसके कारण वाहन में सवार पांच सैनिकों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे के कारण जहां पांच सैनिकों की मौत हुई, वहीं कई अन्य सैनिकों के घायल होने का भी समाचार है। अधिकारियों के अनुसार घायलों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना घरोआ इलाके में उस समय हुई, जब सेना का वाहन जिले के बनोई जा रहा था। वाहन करीब 300-350 फुट गहरी खाई में गिरा। सेना की क्विक रिएक्शन टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने खाई से पांच शव बरामद किए। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार और ध्रुव कमान के अधिकारियों ने पांच बहादुर सैन्यकर्मियों की दुखद मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर कहा कि ध्रुव कमान इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों का इलाज किया जा रहा है। सभी ने इस पर दुख व्यक्त किया है।
बहादुर सैनिकों की मौत पर जताया गहरा दुख
इस मौके सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि के सभी रैंक के जवान पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बचाव अभियान जारी है, और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है, जोकि जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

You may also like