तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद

by TheUnmuteHindi
तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद

नई दिल्ली, 11 अक्तूबर : चमोली के जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 1,83,722 श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पहुंचे जबकि पिछले साल कुल 1,77,463 तीर्थयात्री पहुंचे थे। इसी के साथ अब उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल क्षेत्र में स्थित सिख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट बृहस्पतिवार को परंपरागत पूजा-पाठ और कीर्तन के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए। चमोली जिले में पहाड़ की चोटी पर स्थित हेमकुंड साहिब में इस मौके पर ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु अरदास में शामिल हुए। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा समेत समिति के अन्य पदाधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग भी इस दौरान मौजूद थे।

You may also like