पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने किया हमला, कई लोगों को उतारा मौत के घाट

by TheUnmuteHindi
पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने किया हमला, कई लोगों को उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली, 11 अक्तूबर : पाकिस्तान में पिछले दिनों हुएक एक हमले के बाद अब एक अन्य हमला दक्षिण पश्चिमी इलाके में खनिकों पर किया गया है, जिसमें 20 के करीब लोगों की हत्या किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अशांत बलूचिस्तान प्रांत में यह नवीनतम हमला देश की राजधानी में आयोजित होने वाले एक प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले किया गया है।पुलिस अधिकारी हमायूं खान नासिर ने बताया कि बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार देर रात डुकी जिले में कोयला खदान के निकट स्थित घरों पर धावा बोला। बंदूकधारियों ने लोगों को इक_ा किया और फिर उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। ज्यादातर पीडि़त लोग बलूचिस्तान के पश्तून-भाषी इलाकों से थे। मृतकों में से तीन और घायलों में से चार लोग अफगान मूल के बताए जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह प्रांत अलगाववादी समूहों का गढ़ है, जो आजादी चाहते हैं। वह इस्लामाबाद की संघीय सरकार पर स्थानीय लोगों की कीमत पर तेल एवं खनिज-समृद्ध बलूचिस्तान का अनुचित दोहन करने का आरोप लगाते हैं। सोमवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) नामक एक समूह ने कहा कि उसने पाकिस्तान के सबसे बड़े हवाई अड्डे के बाहर चीनी नागरिकों पर हमला किया था। इन हमलों के कारण लोगों में काफी डर का माहौल पाया जा रहा है।

You may also like