नई दिल्ली, 3 अक्तूबर : आईफोन के चक्कर में एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या के मामले में एक मुख्य आरोपी द्वारा आज पुलिस के आगे सरेंडर करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार लखनऊ में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय भरत कुमार की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गजानन ने बाराबंकी में सरेंडर कर दिया है। अब लखनऊ पुलिस हत्या के मामले में विवेचना कर आरोपी की रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने बहुत चतुराई से पुराने 406 धारा के दर्ज मुकदमे में जमानत तुड़वाकर पुलिस के सामने खुद का सरेंडर किया है। आरोपी के सरेंडर करने के बाद लखनऊ पुलिस डिलीवरी ब्वॉय हत्या मामले में विवेचना कर गजानन को रिमांड पर लेगी। इससे पहले पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी आकाश शर्मा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि जब भरत ऑनलाइन ऑर्डर किए गए मोबाइल की डिलीवरी देने आया था, तभी उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में उसके साथ मुख्य आरोपी गजाजन भी शामिल था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा रिमांड भी हासिल कर रही है।
डिलीवरी ब्वाय हत्या मामले में मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
124
previous post