54
बिहार के पूर्व मंत्री की हत्या के मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई पूर्व विधायक और दो अन्य को आजीवन कारावास की सजा
नई दिल्ली: भारत की सर्वोच्च माननीय अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद की हत्या के मामले में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और दो अन्य को दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को 15 दिन के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया। बताने योग्य है की पूर्व मंत्री की 1998 में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने पूर्व सांसद सूरजभान को राहत दी और निचली अदालत के फैसले को यथावत रख।