बेंगलुरु के बड़े होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

by TheUnmuteHindi
बेंगलुरु के बड़े होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

नई दिल्ली, 28 सितंबर : बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस होटल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया। मेल सामने आने के बाद बंगलूरू पुलिस जांच में जुट गई है। बंगलूरू पुलिस के अधिकारियो ं ने होटलों को धमकी भरा ईमेल मिलने की पुष्टि की है। सूचना मिलते हुए तुंरत होटल की सुरक्षा बढ़ाने के साथ जांच शुरू कर दी गई है। बम निरोधक दस्ता और शहर पुलिस की टीम होटल में पहुंच गई है। बता दें, प्रमुख राजनेताओं और क्रिकेटरों की मेजबानी के लिए जाने जाने वाले होटल को आज सुबह धमकी मिली, जिस कारण लोगों के अंदर डर व सहम का माहौल पाया जा रहा है लेकिन पुलिस जांच में जुटी है।

You may also like