मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अंतर्राष्ट्रीय साइंस एंड टेक्नालोजी फेस्टिवल का पोस्टर किया रिलीज

by TheUnmuteHindi
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अंतर्राष्ट्रीय साइंस एंड टेक्नालोजी फेस्टिवल का पोस्टर किया रिलीज

नई दिल्ली, 10 सितंबर : हिमालय के सरोकारों से जुड़े विषयों के लिए महानिदेशक यूकॉस्ट दुर्गेश पंत के संयोजन में एक कमेटी बनाई जायेगी। यह विचार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रकट किए। उन्होंने यूकॉस्ट द्वारा आयोजित किये जाने वाले राज्य स्तरीय पांचवें देहरादून, अन्तरराष्ट्रीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। यह महोत्सव 6 जनपदों देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेजों में आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सभी को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी और हिमालय के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहे लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

You may also like