हिमाचल कैडर के आईएएस राघव शर्मा बने उपराष्ट्रपति के निजी सचिव

by Manu
आईएएस राघव शर्मा

चंडीगढ़, 28 नवंबर 2026: हिमाचल प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राघव शर्मा को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

राघव की नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से पांच वर्ष के लिए की गई है। हालांकि यह नियुक्ति उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के साथ सह-समाप्त आधार पर रहेगी। राघव शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like