अफगानिस्तान के कुनार में स्कूल के पास विस्फोट, 7 की मौत, 97 घायल

by Manu
kunar blast

कुनार, 28 नवंबर 2026: अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत के एक मिडिल स्कूल में शनिवार को हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 97 लोग घायल हुए।

कुनार के सूचना और संस्कृति निदेशक समीउल हक हक बयान ने टोलोन्यूज को बताया कि कुनार प्रांतीय अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार प्रांतीय राजधानी असदाबाद में शागी मिडिल स्कूल के पास एक घर में हुए विस्फोट के बाद सात लोगों के शव और 97 घायल व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया। वहीं कुनार प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता फरीद देहकान ने बताया कि यह विस्फोट सुबह करीब 10 बजे हुआ।

हक बयान ने बताया कि मामूली रूप से घायल हुए कुछ लोगों को कुनार प्रांतीय अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि अन्य का अभी भी इलाज चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना तब हुई जब कुनार-नूरिस्तान राजमार्ग पर खनन कार्यों और चट्टानों को हटाने के लिए तैयार किए जा रहे विस्फोटक शागी मिडिल स्कूल के पास एक घर के अंदर फट गए।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like