चंडीगढ़, 28 नवंबर 2026: लुधियाना के नौलखा गार्डन के निवासी कपड़ा कारोबारी पंकज अरोड़ा 50 की हत्या उसके ही दोस्त मिक्की आहूजा 37 ने पैसों और प्रॉपर्टी के लालच में कर दी। आरोपियों ने पंकज को प्रॉपर्टी दिलवाने और पैसों के लेन-देन के बहाने बुलाया। उन्हें मन्ना सिंह नगर की झुग्गियों के पास से एक गाड़ी में अगवा किया और हत्या कर दी।
हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। पंकज के शव को लुधियाना से करीब 110 किलोमीटर दूर बठिंडा के रामपुरा फूल स्थित एक नाले में फेंक दिया।
आरोपियों ने मृतक के शरीर पर मौजूद करीब 15 तोले सोने के गहने भी उतार लिए। उन्हें राजस्थान के रतनगढ़ में एक जानकार के पास ठिकाने लगा दिया।
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मिक्की आहूजा समेत अजय सिंह और शिवा को गिरफ्तार कर लिया है। मिक्की के परिवार के सदस्यों समेत अन्य आरोपियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक की जांच में दिवालियापन प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री और गहनों को बाहर छिपाने जैसे कई अहम पहलू सामने आए हैं।
ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे