ट्रंप चीन पहुंचे, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, दोनों नेता एक-दूसरे से गले मिले

by Manu
ट्रंप चीन

शेनज़ेन, 18 नवंबर 2026: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग यानी एपेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे हैं। चीन के शेनज़ेन एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचे। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे से गले भी मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था।

जिनपिंग पहली बार किसी विदेशी नेता को रिसीव करने एयरपोर्ट गए। आमतौर पर इस तरह के स्वागत की जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी निभाते हैं। ट्रंप चीन में एपेक समिट में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी जिनपिंग के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक भी होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार टैरिफ चीन की ओर से अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद और रेयर अर्थ की सप्लाई जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप की यह यात्रा उनके एशिया दौरे का हिस्सा है। इससे पहले वह फिलीपींस पहुंचे थे जहां उन्होंने राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर और दूसरे नेताओं के साथ बातचीत की थी। अब चीन में उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने वाली है।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like