चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2026: केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने कमाल कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से शिकस्त दी। इसके साथ ही मेजबान टेंबा बावुमा की टीम ने 2-1 से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जीत ली। यह जीत टेंबा बावुमा और दक्षिण अफ्रीका के लिए कई मायनों में बेहद खास है। इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम टेस्ट में दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है।
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 100 रनों से पिछड़ी थी। इसके बाद दूसरी पारी में 181 रनों पर पांच विकेट गिर गए थे। यानी सिर्फ 81 रन आगे थी बावुमा की टीम और पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया यह टेस्ट मैच भी जीत लेगा और सीरीज भी लेकिन रियान रिकल्टन और वियान मुल्डर ने शतक जड़कर अपनी टीम की ऐतिहासिक वापसी करा दी। इसके बाद पांचवें दिन साइमन हार्मर ने 6 विकेट और कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को मैच जिता दिया।
ये भी देखे: पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन