एकता नगर, 30 अक्टूबर 2026: गुजरात के एकता नगर में आज शनिवार को सरदार पटेल की जयंती पर एकता परेड का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी एकता परेड में मौजूद हैं और उन्होंने एकता परेड की सलामी ली। एकता परेड में एंटी-नक्सल अभियान से जुड़े सुरक्षा बल डॉग स्क्वाड और 5 हजार से अधिक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी को देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने का संकल्प भी दिलाया।
मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुरक्षित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। भारत माता की जय।
पीएम मोदी आज लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर में हैं जहां पीएम मोदी ने सरदार पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर नमन किया और अब उन्होंने एकता नगर को 400 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इसमें 47 हजार वर्ग मीटर के रेन फॉरेस्ट और 220 मीटर लंबे ग्लास स्काईवॉक का उद्घाटन शामिल है। भारत के सबसे बड़े बोनसाई गार्डन की भी आज शुरुआत की गई। इसके अलावा इसमें 127 कमरों के आईआरसीटीसी होटल की शुरुआत भी शामिल है।
ये भी देखे: पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन