ग्रेटर नोएडा में दो गुप्त ड्रग लैब सीज, अमित शाह ने बताया बड़ी उपलब्धि

by Manu
amit shah

ग्रेटर नोएडा, 17 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो गुप्त ड्रग लैब सीज की गई हैं। यहां से भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और कच्चा माल बरामद किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ किए जाने को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक पदार्थों और उपकरणों को जब्त किया गया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।

अमित शाह ने कहा कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई प्रभावी कार्रवाई का उल्लेखनीय उदाहरण है। उन्होंने दोहराया कि सरकार मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल ड्रग कार्टेल को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के संकल्प के तहत सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2029 से पहले ड्रग कार्टेल के नेटवर्क को ध्वस्त करना है। यह लक्ष्य नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029 के अनुरूप निर्धारित किया गया है। जिसे मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध उत्पादन पर लगाम लगाने के लिए अपनाया गया है।

इस कार्रवाई को देश में नशीले पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का जोर खुफिया सूचनाओं के आधार पर ऐसे नेटवर्क की पहचान करने और उनके पूरे तंत्र को ध्वस्त करने पर है।

ये भी देखे: किरेन रिजिजू ने संसद का विशेष सत्र बुलाने के संकेत दिए, महिला आरक्षण लागू करने की बात कही

You may also like