अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, आरोपी अरेस्ट

by Manu
hindu temple attack

शिकागो, 15 अक्टूबर 2026: शिकागो के इलिनॉइस में टैको बेल के 19 साल के कैशियर एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। कथित तौर पर उसने पिछले रविवार को अपने साथियों से खास दिन की बात कही थी। पुलिस के अनुसार उसने एक दस्तावेज भी शेयर किया।

कुक काउंटी स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस के अधिकारी के मुताबिक पैपोराकिस ने खुद को खुलेआम श्वेत वर्चस्ववादी बताया। उसने भारतीय लोगों के खिलाफ हिंसा की बात कही।

उसके एक सहकर्मी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिससे उसके इरादों को समय रहते नाकाम कर दिया गया। माउंट प्रॉस्पेक्ट और पैलेटाइन पुलिस विभागों ने मिलकर पैपोराकिस को रविवार दोपहर उसके घर से निकलते समय गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का मानना है कि उसी दिन वह एक हिंदू मंदिर में हिंसा की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसके घर की तलाशी के दौरान हथियार और संबंधित सामान बरामद किए। पैलेटाइन पुलिस ने बताया कि बरामद चीजों में सुरक्षा जैकेट भी शामिल थी जिसमें चरमपंथ से जुड़े प्रतीक बने हुए थे।

ये भी देखे: एशियन गेम्स में भारत का सातवां गोल्ड, महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराया

You may also like