आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ

by Manu
आपदा प्रबंधन विभाग

पटना, 14 अक्टूबर 2026: 13 अक्टूबर को आपदा प्रबंधन विभाग में प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के निर्देशानुसार ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (ज्योग्राफी) के विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग में निर्धारित इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कुल 20 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की अवधारणा, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा पूर्व तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्य, पुनर्वास तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया जाएगा।

इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र के शुभारंभ अवसर पर विभाग के अपर सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, उप सचिव अमन प्रीत सिंह, उप सचिव पंकज कुमार कमल, सहायक निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) अमन कुमार आकाश तथा डिजास्टर मैनेजमेंट एक्सपर्ट कोमल प्रिया सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं एवं विभागीय कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया।

ये भी देखे: बिहार कैबिनेट में पोर्टफोलियो वितरण, नीतीश ने गृह विभाग BJP को सौंपा, RJD ने उठाए सवाल

You may also like