चंडीगढ़, 08 सितंबर 2026: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब अपनी आंख का चश्मा किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर बदलवा लेना चाहिए। विज ने यह बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।
विज ने अपने बयान में हरियाणा के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले आरोप लगाते रहते हैं लेकिन सच्चाई उनका जवाब दे देती है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल और भाजपा सरकार के कामकाज की तुलना की जानी चाहिए।
अनिल विज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा और पंजाब दोनों जगह ठीक इंतजाम कर रहे हैं। वे हरियाणा को तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार भाजपा सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आरोप लगाया था कि हरियाणा में पिछले 12 साल में भाजपा सरकार ने एक भी नया स्टेडियम नहीं बनाया। जबकि कांग्रेस के समय बने 250 से ज्यादा राजीव गांधी खेल परिसरों को खंडहर में बदल दिया गया।
उन्होंने साहा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम की बदहाली को इसका उदाहरण बताया। उन्होंने सभी पुराने स्टेडियमों की स्थिति जनता के सामने लाने की बात कही थी। इससे पहले सात सितंबर को गुरुग्राम में भी हुड्डा ने बदहाल सड़कों जलभराव ट्रैफिक जाम कचरे और प्रदूषण को लेकर सरकार पर निशाना साधा था।
ये भी देखें: हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल टली, अनिल विज के साथ हुई बैठक