पटना मेट्रो: राजेंद्रनगर से पटना जंक्शन तक 7.5 किमी लंबी पहली सुरंग तैयार

by Manu
पटना मेट्रो

पटना, 02 सितंबर 2026: राजेंद्रनगर से पटना जंक्शन तक मेट्रो की 7.5 किमी लंबी पहली सुरंग बनकर तैयार हो गई है। यह अप लाइन के लिए बनी है। अक्टूबर में डाउन सुरंग का निर्माण पूरा होगा। उधर राजेंद्रनगर से मलाही पकड़ी को जोड़ने के लिए रैंप बन रहा है। इसमें अप सुरंग के 635 मीटर और डाउन सुरंग के 587 मीटर का काम बचा है। इसका भी निर्माण चल रहा है।

इस सुरंग में सिविल वर्क के तहत ट्रैक बिछाने इलेक्ट्रिक सहित अन्य कार्यों के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसे वर्ष 2028 में चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कॉरिडोर टू का हिस्सा है। इसकी कुल लंबाई 14.55 किमी है। इसमें 7.92 किमी अंडरग्राउंड है। अभी 6.2 किमी एलिवेटेड मेट्रो का परिचालन हो रहा है।

इसमें आईएसबीटी जीरो माइल भूतनाथ और मलाही पकड़ी स्टेशन शामिल है। वहीं अंडरग्राउंड स्टेशन में राजेंद्र नगर मोइन-उल-हक स्टेडियम पटना विवि पीएमसीएच गांधी मैदान आकाशवाणी और पटना जंक्शन शामिल है। यहां परिचालन वर्ष 2028 में शुरू होगा।

मेट्रो का खेमनीचक इंटरचेंज स्टेशन है। यह अक्टूबर में चालू होगा। यहां से दो रूट गुजर रहे हैं। एक मलाही पकड़ी जा रहा है जो कॉरिडोर टू का हिस्सा है। वहीं दूसरा रूट मीठापुर जा रहा है। यह कॉरिडोर वन का हिस्सा है। दोनों रूट का काम खेमनीचक में पूरा होने के साथ आम लोगों के लिए खोला जाएगा। यह स्टेशन तीन तल का है। इससे कॉरिडोर वन और कॉरिडोर टू के हिस्से में लोग गाड़ियां बदल सकेंगे।

ये भी देखें: पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पर्यटन विभाग और IWAI के बीच 908 करोड़ की MoU पर हस्ताक्षर

You may also like