पीएम मोदी की शी जिनपिंग और पुतिन से गर्मजोशी से की मुलाकात, शहबाज शरीफ रहे दूर

by Manu
modi xi putin

चंडीगढ़, 01 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (1 सितंबर) को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान कुछ बातें भी की। खास बात यह रही कि पीएम मोदी जिनपिंग के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत गर्मजोशी से मुलाकात की। इसका दिलचस्प वीडियो भी सामने आया है। पीएम मोदी की इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कुछ ही दूरी पर खड़े थे और यह नजारा देख रहे थे।

दरअसल एससीओ समिट के दूसरे दिन की शुरुआत में सभी देशों के लीडर्स का एक साथ फोटो सेशन हुआ। इस दौरान पुतिन और जिनपिंग हॉल में पीएम मोदी की तरफ बढ़े और गर्मजोशी से हाथ मिलाया। इन तीनों के एक्शन शहबाज शरीफ भी देख रहे थे। हालांकि पीएम और शहबाज के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिस पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं।

पीएम मोदी ने एससीओ के मंच से आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की अपील की। उन्होंने कहा ‘आतंकवाद आज भी पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। इसके विरुद्ध लड़ाई में हम एक्शन-रिएक्शन की सोच तक सीमित नहीं रह सकते। हमें आतंकवाद के फाइनेंसिंग रिक्रूटमेंट रेडिकलाइजेशन और सेफ हैवेन्स के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा।’

ये भी देखे: पीएम मोदी ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी को दी ‘मेलोडी टॉफी’, इंटरनेट पर हुई वायरल

You may also like