सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हुए, गृह मंत्री से साथ बैठक में होंगे शामिल

by Manu
सम्राट चौधरी

नई दिल्ली, 31 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। दिल्ली में वह केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इधर सीएम सम्राट के दिल्ली दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने सवाल उठाया है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, “मुख्यमंत्री लगातार दिल्ली जा रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं लेकिन इससे बिहार को क्या फायदा होगा यह सरकार और मुख्यमंत्री को बताना चाहिए।”

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 8:45 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1852 से दिल्ली पहुंचेंगे। सुबह 10:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री बिहार भवन जाएंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे कर्तव्य भवन-03 जनपथ में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे। दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री का यह प्रमुख कार्यक्रम है।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री 02 सफदरजंग लेन जाएंगे। यहां शाम 4 बजे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे बिहार भवन के लिए रवाना होंगे और 5:15 बजे बिहार भवन पहुंचेंगे।

ये भी देखे: सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से की मुलाकात

You may also like