2
मोहाली, 29 अगस्त 2026: मोहाली के सिंह शहीदा सोहाना चौक पर शनिवार सुबह हादसा हुआ। एक कार चालक ने चौक पार कर रही दो युवतियों को टक्कर मारी। दोनों युवतियां पैदल जा रही थीं। कार चालक ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी।
दोनों युवतियां किरणदीप और संदीप लेडीज पार्क अस्पताल में काम करती हैं। राहगीरों की मदद से दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार का नंबर लुधियाना का है।
ये भी देखे: मोहाली में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, सोहाना में सिख संगत का आक्रोश